नौ जमातियों का भी रद होगा वीजा, विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी  

प्रयागराज, संवाददाता। थाईलैैंड के नौ जमातियों का भी वीजा रद होगा। इन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। इसके पहले सात इंडोनेशियाई जमातियों का वीजा रद कर दिया गया था। इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि इंडोनेशियाई जमातियों में एक कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज है।
थाईलैैंड के भी सात लोग दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल होकर आए थे। वे यहां करेली के हेरा मस्जिद में रुके थे। पता चला तो उन्हें पुलिस और प्रशासन ने पकडक़र करेली के एक शादी घर में क्वारंटाइन कर दिया। वह अभी भी क्वारंटाइन हैं। वहीं इंडोनेशिया के सात जमाती शाहगंज की अब्दुल्ला मस्जिद में पकड़े गए थे। इनमें छह को करेली के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन किया गया है जबकि जो इंडोनेशियाई जमाती कोरोना पॉजिटिव है, उसे सीएचसी कोटवा बनी में रखा गया है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बैठक के दौरान थाईलैैंड के लोगों के वीजा निरस्त होने की अफसरों से जानकारी ली। बताया गया कि इनके वीजा को भी रदद् कराने के लिए विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है।